फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 कर्मी 68 टेबल पर करेंगे मतणगना

Mon, 27 Nov 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय की मतगणना में 400 कर्मचारी लगाए गए हैं। गणना में 68 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी लगाए जाएंगे। मंगलवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निकाय चुनाव के बाद प्रशासन मतगणना की तैयारी शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव की मतगणना में आरक्षित समेत 400 कर्मचारी व अधिकारी लगाए गए हैं। नगर पालिका एवं नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर की गणना के लिए अलग टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका की गणना के लिए 50 टेबल इसमें 25 अध्यक्ष व 25 सदस्य के टेबल होंगे। पालिका की गणना गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर में होगी। नगर पंचायत कादीपुर की गणना ब्लॉक कादीपुर में होगी। यहां अध्यक्ष के लिए तीन व सदस्य के तीन टेबल लगाए जाएंगे। दोस्तपुर नगर पंचायत की गणना में अध्यक्ष के चार व सभासद के चार टेबल लगाए जाएंगे। इसी तरह कोइरीपुर की मतगणना में अध्यक्ष के दो और सदस्य के दो टेबल लगाए जाएंगे। इस तरीके से नगर पालिका एवं तीनों नगर पंचायतों में गणना के लिए 68 टेबल लगाए जाएंगे। गणना की 12 टीम आरक्षित रहेगी। आरक्षित टीमों का बंटवारा किया गया है। 


गणना के बनाई गई टीम में पांच लोग शामिल होंगे। मुख्य विकास अधिकारी/वरिष्ठ अधिकारी कार्मिक राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि गणना टीम में एक सुपरवाइजर एवं चार गणना सहायक होंगे। टीम में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रखा गया है। अधिकारियों को सुपरवाइजर बनाया गया है। बताया कि मंगलवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गणना टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें