फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर हुए सांसद

Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तिहाड़ सेंट्रल जेल में निरुद्ध आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव के सामने हाजिरी लगाई। उन्होंने मुकदमे के संबंध में अधिवक्ता को कुछ जरूरी जानकारी देने के लिए उन्हें तलब करने की मांग की। इसके लिए उनके अधिवक्ता ने अर्जी भी दी है। हालांकि, कोर्ट ने अर्जी पर अभी तक कोई आदेश नहीं किया है। सांसद के अधिवक्ता ने दरोगा से जिरह नहीं की है। मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन



सपा की ओर से शहर के तिकोनिया पार्क में 23 अक्तूबर 2008 को बसपा सरकार के खिलाफ घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव व कई अन्य सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


मामले में अभियोजन पक्ष के नौवें गवाह दरोगा मनोज कुमार सिंह से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी कई आरोपियों के अधिवक्ताओं ने जिरह की। सांसद संजय सिंह के अधिवक्ता रुद्र प्रताप मदन सिंह ने कोर्ट में अर्जी देकर उन्हें तलब करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे सांसद की उपस्थिति में ही दरोगा से जिरह करेंगे। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने भी अपने अधिवक्ता को केस से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी देने के लिए तलब करने की मांग की। कोर्ट ने बचाव पक्ष को दरोगा से जिरह जारी रखने का आदेश देते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें