सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में बने 100 बेड के हॉस्पिटल को जल्द संचालित करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखा है।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य से जल्द हॉस्पिटल संचालित कराने की अपेक्षा की है।
बताया कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण का कार्य तकरीबन पूरा कर लिया है। सांसद ने स्टाफ की नियुक्ति कराते हुए हॉस्पिटल संचालित कराने की अपेक्षा की है। (संवाद)