फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलियापुर (सुल्तानपुर)। नवनिर्वाचित एक जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो रविवार को वायरल हो गया। पुलिस ने जिपं सदस्य की तहरीर पर ऑडियो में धमकी देने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी अभिषेक उर्फ सोनू का एक ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में अभिषेक उर्फ सोनू वार्ड नंबर 26 से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय उर्फ दीपू को जान से मारने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय उर्फ दीपू की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें