फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने ऑक्सीजन के संबंध में शासन में की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने जिले में ऑक्सीजन की कमी से हो रही दिक्कत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री व एसीएस से बात की है। मंत्री व एसीएस ने सांसद को जल्द ही ऑक्सीजन का बंदोबस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से फोन पर बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बताया गया कि अमहट के ट्रॉमा सेंटर में तमिलनाडु की एक कंपनी की ओर से ऑक्सीजन प्लांट जल्द लगाया जाएगा। सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सांसद रोजाना अधिकारियों व अपने प्रतिनिधि रणजीत कुमार से वार्ता कर जिले के लोगों का हालचाल ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें