फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों ने की महिला प्रधान प्रत्याशी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करोमी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने महिला प्रधान प्रत्याशी की पिटाई कर दी। घर में घुसे लोगों ने तोड़फोड़ भी की। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोमती नदी किनारे करोमी गांव में चुनावी रंजिश में मंगलवार की सुबह प्रधान प्रत्याशी शबनम के घर कुछ विरोधी घुस गए। आरोप है कि शबनम को अकेली पाकर विरोधियों ने उसकी पिटाई की और घर में रखे सामान को तहस-नहस करते हुए तोड़फोड़ की। विपक्षी धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित के मुताबिक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। बाद में शबनम के पति शान आलम घर पहुंचे और पत्नी से घटना की जानकारी ली। पत्नी के साथ थाने पहुंचकर शान आलम ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल सुखदेव यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर करोमी में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें