फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एमपी-एमएलए कोर्ट ने माननीयों के केस में की सुनवाई

Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में मंगलवार को माननीयों से जुड़े मामले में सुनवाई चली। अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में सुनवाई चली।
विज्ञापन

इस मामले में अदालत ने गैरहाजिर चल रहे आरोपी सत्यम, अनुराग, सिंपल व प्रशांत के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर तलब किया है। अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि नियत की गई है।
वहीं अदालत में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी के बीच हुए वाद-विवाद को लेकर पुतला फूंकने के आरोप में राजीव लोचन तिवारी सहित अन्य के खिलाफ सुनवाई चली। अदालत ने मामले में गैरहाजिर चल रहे आरोपियो के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर 20 अगस्त के लिए तलब किया है। वहीं विशेष अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें