फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पिकअप से भिड़ी बाइक, दो युवक घायल

Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। बेथरा गांव के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार दूसरे युवक को हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रामपुर सकरवारी निवासी सूरज (25) अपने साथी कुलदीप के साथ सरैया बाजार से एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। बेथरा गांव के पास दोस्तपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुलदीप को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें