फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छह साल के बेटे के सामने मां की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हौसिला देवी (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
पुत्र भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर, करौंदीकला के गजेंद्रपुर गांव में रंजिश में अंजाम दी वारदात, सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी करौंदीकला (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने बरामदे में बेटे के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला के बेटे को भी जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। मृतका के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल बालक को मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गजेंद्रपुर गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी हौंसिला देवी (45) रोजाना की तरह रविवार की रात बरामदे में अपने छोटे पुत्र सुदीप (06) के साथ सो रही थी। देर रात उसके घर में गांव के ही कुुछ लोग धारदार हथियार लेकर घुस गए। हमलावरों ने हौंसिला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शोर सुनकर बगल में सो रहा सुदीप जाग गया। उसने मां की हालत देखकर शोर मचाना शुरू किया तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले। घायल सुदीप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतका हौंसिला देवी के बड़े बेटे सचिन का आरोप है कि रविवार रात नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी बिंदे, अरविंदे, उमेंद्र कुमार, केपी हरिजन उर्फ महंथ, गुरुदयाल, कमलेश व बिंदे की पत्नी सुनीता ने कुल्हाड़ी से उसकी मां हौंसिला देवी की हत्या कर दी। उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट के निशान हैं। छोटे भाई सुदीप उर्फ कौशिक की भी हत्या करने की नीयत से उसे मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक का पति राजेंद्र दिल्ली में काम करता है। मृतका के छह बेटे हैं। सबसे बड़ा पुत्र आकाश विदेश में नौकरी करता है। सचिन, सत्यम, कुलीश, कुलदीप, सुदीप घर पर उसके साथ ही रहते हैं। घटना की रात बड़े बेटे आकाश व पति के अलावा पांचों बेटे घर पर ही थे। सुदीप उसके बगल में सो रहा था। जबकि अन्य भाई अंदर कमरे में सो रहे थे। शोर सुनकर जब तक सब बाहर आते, तब तक हमलावर भाग निकले थे। हौसिला की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच चल रही थी रार
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जनवरी में दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। जो आपसी समझौते पर खत्म हो गया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच रार चल रही थी। जिसके चलते हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें