फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर पिकअप और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत

Thu, 09 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। -संवाद
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर शाहपुर लपटा गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक व पिकअप की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार जयसिंहपुर के करौंदी निवासी अमर बहादुर प्रजापति (30) व उनकी मां ममता देवी (55) की मौत हो गई। पिकअप पर सवार चालक व उसके साथ मौजूद दो लोग बच गए। मां-बेटे की मौत का पता चलने के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। बाइक अमर बहादुर चला रहे थे, उनकी मां ममता देवी पीछे बैठी थीं। अमर बहादुर ने हेलमेट नहीं पहना था। शाहपुर लपटा के पास अचानक उनकी बाइक की अनियंत्रित पिकअप से भिड़ंत हो गई। पिकअप से भिड़ंत के बाद बाइक करीब 30 फीट दूर जाकर गिरी, जबकि पिकअप सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद चालक अपने दो साथियों के साथ भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल ममता देवी को एंबुलेंस व उनके पुत्र अमर बहादुर को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने अमर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। ममता देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी भी रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने ममता देवी की मृत्यु होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें