फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 214 बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता

Wed, 05 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के 1200 से अधिक मतदाताओं वाले 214 बूथ मिले हैं। बढ़े मतदाताओं का बगल के मतदेय स्थलों में समायोजन किया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जिससे केंद्रों व बूथों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व में बनाए गए 2053 मतदेय स्थल हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं का सत्यापन कराया था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि आयोग के निर्देश को देखते हुए बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई है। नए बूथ बनाने व उन्हें बगल के बूथ में समायोजित करने पर चर्चा होगी, उनके सुझाव लिए जाएंगे।
10 नवंबर को मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी, निस्तारण 18 नवंबर तक किया जाएगा। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों के वोटरों का समायोजन बगल के मतदेय स्थलों पर नहीं होने पर नए बूथ बनाने के बाद मतदान केंद्रों व स्थलों की नई सूची प्रकाशित की जाएगी। विधानसभा के बनाए गए अधिकांश बूथों का प्रयोग पंचायत चुनाव में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें