फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रबंध निदेशक के आश्वासन पर काम पर लौटे चीनी मिल कर्मी

Wed, 05 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज। तीन सूत्रीय मांगों के लिए 30 अक्तूबर से चल रहा किसान सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों का धरना मंगलवार शाम को खत्म हो गया। लखनऊ में प्रबंध निदेशक से वार्ता करने के बाद मिले आश्वासन पर कर्मचारियों ने एक माह के लिए धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को प्रबंध निदेशक ईशा दुहन से लखनऊ में वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर कर्मी बुधवार से अपने कार्य में लग गए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित तीन सूत्री मांगों के लिए बीते 30 अक्तूबर से काली पट्टी बांध कर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें