फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय

Sun, 09 Jul 2017 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व जिले में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने गुरु से आशीर्वाद लिया। संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुदक्षिणा का कार्यक्रम शाम को संपन्न हुआ।      
विज्ञापन



माता-पिता के बाद जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। शहर से सटे योगीपुरम अहिमाने स्थित महर्षि विद्या मंदिर में रविवार को महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गुरु पूर्णिमा का पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महर्षि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित स्मारिका व डीवीडी का विमोचन किया।

उनके जीवन से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मचारी गिरीशचंद्र वर्मा का संस्मरण सुनाया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ. डीएस मिश्र, यातायात निरीक्षक एनपी शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। शाम को शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघ से जुड़े लोगों ने गुरु दक्षिणा अर्पित किया। इस मौकेेे पर रुपेश सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें