फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मानसून सिर पर, तय नहीं हो सकी जल निकासी

Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ नगर पंचायत में कचरा जमा होने से चोक नाली। -संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। मानसून की दस्तक के साथ लंभुआ नगर पंचायत में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। छह वर्ष पहले गठित नगर पंचायत में अभी तक पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं बन सकी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिस अंतिम छोर तक पानी पहुंचना है, वहां तक निर्माण ही पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

करीब 20 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड में बारिश से पहले सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 56 सफाईकर्मियों की टीम लगाई गई है। नगर पंचायत का दावा है कि अधिकांश नालियों की सफाई पूरी कर ली गई है, लेकिन अधूरे नाला निर्माण लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आदर्शनगर, कलामनगर व हनुमाननगर में दो करोड़ की लागत से बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
इस नाले को हाईवे के पार स्थित हथौड़ा तालाब से जोड़ा जाना है। नगर पंचायत के शुभम बरनवाल, जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब 905 मीटर लंबे निर्माणाधीन नाले के कई हिस्सों में अवरोध हैं, जिससे बारिश का पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर लोगों ने सड़क और नाले के बीच की पटरी ऊंची कर ली है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर होने की आशंका बनी है। कुछ माह पहले शुरू हुए नाला निर्माण कार्य से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन नाले के अंतिम निकास बिंदु का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन


चलाया गया नालियों की सफाई का अभियान
लंभुआ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है। नालियों की संख्या बताना मुश्किल है। सभी वार्ड में दूसरी पाली में नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें