फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की विदेश यात्राओं से नहीं होगा देश का विकासः राहुल

Wed, 19 Aug 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। हारीपुर की चौपाल में राहुल ने कहा कि मोदी जी के विदेश घूमने से हिंदुस्तान का विकास नहीं होने वाला है। उन्होंने मोदी को झूठा वादा करने में देश का सबसे माहिर व्यक्ति करार दिया। दहियावां में राहुल गांधी ने कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिलेगा का नारा भी लगवाया।
विज्ञापन



क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी का तेवर काफी आक्रामक रहा। भेटुआ के हारीपुर में आयोजित चौपाल में पहुंचते ही राहुल गांधी मोदी पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले चुनाव हुआ और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई। कहा कि चुनाव सभाओं के दौरान मोदी ने लंबे-चौड़े वादे किए थे कि काला धन वापस लाकर सभी हिंदुस्तानियों के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजूंगा। किसानों की मदद के लिए बिजली, पानी, सड़क सहित कई सुविधाएं मुहैया कराकर हिंदुस्तान की सूरत बदलने का वादा करने वाले नरेंद्र मोदी एक वर्ष में एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। देश की जनता से मुंह छिपाने के लिए मोदी लगातार विदेश का दौरा कर रहे हैं जबकि हिंदुस्तान का दौरा नहीं हो रहा है।

उन्होंने ललित मोदी की मदद करने पर सुषमा स्वराज और वसुंधरा पर भी निशाना साधा। भूमि बिल पर हमला बोलते हुए उस बिल को सिर्फ देश के पांच-सात उद्योग पतियों के लिए बनाए जाने की बात कही। मंगलवार को बिहार की जनसभा में बिहारियों को 160 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा पर भी राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए एक और झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पैसा ही नहीं तो कहां से देंगे मोदी जी।
विज्ञापन


राहुल मुर्दाबाद के लगे नारे
हारीपुर से निकल कर जब राहुल बैधिकपुर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे मौजूद भीड़ देखकर नीचे उतरे और लोगों का हालचाल जानने लगे। ग्रामीण राहुल के लिए तख्त लगाए थे। ग्रामीणों ने राहुल से तख्त तक आने को कहा तो वे अपने वाहन की ओर बढ़ गए। इस पर ग्रामीणों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। राहुल नारे को अनसुना करते हुए अपने वाहन पर सवार होकर आगे के लिए निकल गए।

विरोध करने पर कांग्रेसियों ने ग्रामीण को पीटा
हारीपुर में जब राहुल गांधी चौपाल को संबोधित करने जा रहे थे तभी वहां मौजूद हारीपुर निवासी रामजस राहुल हाय-हाय का नारा लगाने लगा। इस पर वहां मौजूद कई कांग्रेसी उसे भीड़ के बीच से दबोचकर बाहर ले गए और उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर बाजार के बाहर तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें