फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध वितरण को लेकर डीएम सख्त

Tue, 18 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  मध्याह्न भोजन योजना में दूध वितरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गई हैं। बीते बुधवार को दूध वितरण नहीं करने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में एक तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति बना रहा है, वहीं  डीएम के आदेश पर बीएसए ने फिर से एक सख्त आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को  सभी प्रधानाध्यापकों को चेतावनी भरा आदेश जारी कर बुधवार को दूध वितरण व  कोफ्ता-चावल का एमडीएम खिलाने को कहा गया है। बीएसए रमेश यादव ने डीएम के आदेश पर सोमवार को एमडीएम का संचालन होने वाले समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट कॉलेज (केवल कक्षा छह से आठ तक) के प्रधानाचार्यों को आदेश पत्र जारी  किया है।

 जारी आदेश में कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत  प्रत्येक बुधवार को कोफ्ता, चावल एवं 200 एमएल दूध का वितरण प्रत्येक छात्र-छात्रा को किया जाए। इस बार बुधवार को नागपंचमी का अवकाश होने के कारण शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुुसार अगले कार्य दिवस 20 अगस्त को कोफ्ता, चावल व दूध का वितरण सुनिश्चित कराएं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित हेडमास्टर के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ बीते बुधवार को दूध वितरण नहीं कराने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें