फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वदेशी मेले में पहुंचे विधायकों ने की खरीदारी

Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित यूपी ट्रेड शो के तहत लगे स्वदेशी मेले का बाजार खरीदारों से गुलजार है। बुधवार को विधायकों ने भी पहुंचकर स्टॉलों पर लगे सामान का जायजा लेकर कई सामानों की खरीदारी की। मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन

मेले के सातवें दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह व कादीपुर भाजपा विधायक राजेश गौतम एक साथ मेला परिसर पहुंचे। जिलाध्यक्ष व दोनों विधायकों ने अपने कार्यकओं के साथ मेले में लगे स्थानीय सामान को देखा। सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने चायपत्ती, आचार समेत अन्य सामान खरीदे, जबकि कादीपुर विधायक ने मूंज समेत अन्य सामान की खरीदारी की। जिलाध्यक्ष ने आचार समेत अन्य सामान खरीदे। तीनों ने स्वदेशी सामान बनाने वालों की सराहना की।
इसके बाद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मेले में पहुंचे और स्टॉलों का निरीक्षण कर सामानों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत सीएम युवा स्टाॅल पर कई लोग मौजूद रहे। 250 लोगों को योजना की जानकारी देते हुए उनका पंजीयन कराया गया। जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर धनतेरस के दिन तक मेला चलेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें