फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एमएलएसी ने किया महाराणा प्रताप द्वार का लोकार्पण

Wed, 20 May 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। पलिया गांव में बाबू राम पूजन सिंह की स्मृति में निर्मित महाराणा प्रताप द्वार का विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि महापुरुषों और समाजसेवियों की स्मृतियों को सहेजना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होता है। उन्होंने गांव के लोगों की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

द्वार के लोकार्पण के बाद विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत भूषण सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनीष प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुधांशु सिंह, राधेश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें