फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पूर्व डीएम के कार्यकाल में जारी शस्त्र लाइसेंसों का मांगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के लंभुआ भाजपा विधायक ने पूर्व डीएम के कार्यकाल में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों का ब्यौरा मांगा है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र देते हुए विवरण उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। विधायक की ओर से पत्र दिए जाने के बाद अधिकारी सकते में आ गए हैं। इससे पूर्व डीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

कोरोना किट आपूर्ति में गड़बड़ी का मामला उठाने वाले भाजपा के लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी के निशाने पर पूर्व डीएम सी. इंदुमती फिर आ गई हैं। प्रकरण में शासन ने डीएम को हटाते हुए तत्कालीन डीपीआरओ केके सिंह चौहान को निलंबित करते हुए एसआईटी को गड़बड़ी की जांच सौंपी थी।
एसआईटी ने अपनी जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। कोरोना किट गड़बड़ी की जांच पूरी होते ही विधायक ने पूर्व डीएम सी. इंदुमती के कार्यकाल में जारी शस्त्र लाइसेंसों का नया मामला उठा दिया है। विधायक ने पूर्व डीएम के समय में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों का पूरा ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

पिछले माह विधायक ने डीएम रवीश गुप्ता को पत्र लिखकर विवरण उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। पत्र में भाजपा विधायक ने जिले में जारी किए शस्त्र लाइसेंसों की संख्या, शस्त्र लाइसेंस पाने वालों का नाम व पूरा पता और जारी करने की तिथि का विवरण मांगा है।
विधायक की ओर से पत्र सौंपे जाने के बाद अधिकारी सकते मे आ गए हैं। 23 दिन बाद भी विधायक को पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। विधायक की ओर से ब्यौरा मांगे जाने से पूर्व डीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि विवरण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में शासन से पूछा गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं है कि विवरण शासन से उपलब्ध कराया जाएगा या फिर स्थानीय स्तर पर। शासन से स्थानीय स्तर पर विवरण उपलब्ध कराने की अनुमति मिलने के बाद ब्यौरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें