फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर हत्याकांड में गवाह गैरहाजिर

Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे तृतीय श्याम मोहन जायसवाल की अदालत में अभियोजन गवाही के लिए तारीख नियत रही। गवाह के गैरहाजिर रहने की वजह से साक्ष्य की कार्रवाई बाधित रही। अदालत ने इस मामले में अभियोजन गवाह को 11 दिसंबर के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ के लिए गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार 25 अक्तूबर 2022 को श्रमजीवी एक्सप्रेस से जा रहे थे। आरोप के मुताबिक ट्रेन में सफर कर रहे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रहलाद-कुंडीपारा के रहने वाले संदीप यादव ने गनर राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया और उनकी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। हमले की वजह से राकेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। मृतक गनर राकेश कुमार प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के रहने वाले थे। घटना के संबंध में जीआरपी सुल्तानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें