फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाराणसी में मिलीं लापता नाबालिग छात्राएं

Thu, 17 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ क्षेत्र से लापता दो नाबालिग छात्राएं वाराणसी से सकुशल मिल गई हैं। वे 15 सितंबर को स्कूल से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने चली गई थीं। छात्राएं पिछले मंगलवार को पढ़ने निकली थीं। दोपहर में छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि दोनों छात्राएं कॉलेज से कहीं चली गई हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने शिवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के जरिये तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दोनों को वाराणसी से ढूंढ़ निकाला। थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर टीमें बनाई गई थीं। छात्राओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें