फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदमाशों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोसाईगंज थाने में मौजूद मुठभेड़ के आरोपी निर्भय सिंह (बाएं) व दिनेश मिश्र (दाएं)।
विज्ञापन
गोसाईगंज। जोली मोड़ के पास बुधवार देररात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर असलहे से गोली चला दी। इस दौरान दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में बदमाश भागने लगे। दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन उनके अन्य दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहा व कारतूस मिला है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक द्विवेश त्रिवेदी के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब 11.40 बजे उपनिरीक्षक एनामुल हक, सिपाही विकास त्रिपाठी व टीम के साथ जीप से गश्त पर निकले थे। टाटियानगर चौराहे पर मुखबिर से पता चला कि दो बाइक कुछ बदमाश से मगनगंज से शहर जा रहे हैं। जोली मोड़ के पास दो बाइकें आती दिखीं। बाइक सवारों को पुलिस ने रोका तो बाइक पर बैठे लोगों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि फायरिंग में दो सिपाही बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो हमलावर भागने लगे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो लोग भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक पर सवार निर्भय सिंह निवासी मलवा, मोतिगरपुर व दिनेश मिश्र निवासी दियरा, मोतिगरपुर को पुलिस ने पकड़ लिया।

दोनों के पास से एक-एक असलहा व कारतूस मिला है। बदमाशों ने बताया कि दूसरी बाइक पर कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टाइगर निवासी सरवन मौघाड़ा, गोसाईगंज व मोनू, पता अज्ञात मौजूद थे, जो भाग निकले।
विज्ञापन


गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक दिवेश त्रिवेदी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें