फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बेटे की पिटाई कर बदमाशों ने लूटे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छापर की रहने वाली एक पोस्टमैन शुक्रवार सुबह बेटे की बाइक पर बैठकर रुपये जमा करने जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के जोर पर पोस्टमैन से 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पोस्टमैन और उसके बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गांव की रहने वाली कमला देवी छापर पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कमला देवी अपने बेटे कुलदीप सिंह की बाइक पर बैठकर किंदीपुर बैंक में रुपये जमा करने जा रही थीं।
मां-बेटे को रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों के रुकते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर कमला देवी के पास मौजूद 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध कर रही कमला देवी और उनके बेटे कुलदीप की बदमाशों ने पिटाई भी की।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद कमला देवी ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही चांदा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कमला देवी ने बड़ागांव के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें