फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर प्रधान की बेटी पर किया हमला

Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। भट्टी मजरे बेहटा मुर्तजा गांव में रविवार दोपहर ग्राम प्रधान कुसुमा देवी की बेटी अंजली (12) पर घर में घुसकर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने मास्क पहन रखा था। उस वक्त अंजली घर पर अकेली थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान कुसुमा देवी के पति रामदास के मुताबिक वह रविवार को रायबरेली गाड़ी की सर्विस कराने गए थे। पत्नी कुसुमा देवी बच्चों संग गौरीगंज दर्शन के लिए गई थीं। घर पर अंजली अकेली थी। दोपहर बाद करीब 1:30 बजे दो बदमाश घर में घुस आए। इसी दौरान कमरे में सो रही अंजली की नींद खुल गई। उसने शोर मचाना चाहा, लेकिन तभी बदमाशों ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया और भाग निकले। अंजली को कुछ देर बाद होश आया।

इसी बीच उसके माता-पिता भी घर पहुंच गए। अंजली का नसीराबाद सीएचसी में उपचार कराया गया। सोमवार को घटना के संबंध में थाने पर तहरीर दी गई। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें