फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिला बार एसोसिएशन गौरीगंज का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन गौरीगंज के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी की बैठक में चेयरमैन भोलानाथ मिश्र ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। छह अक्तूबर तक नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री होगी। 12 और 13 अक्तूबर को सुबह 11 से चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्तूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 18 अक्तूबर को सुबह 10 से चार बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन चार से शाम पांच बजे तक पूरी कर ली जाएगी।


एल्डर्स कमेटी के सदस्य उमाशंकर पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की सभी कार्रवाई तय समय पर पूरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद जिला बार एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें