सुल्तानपुर। डॉक्टर्स डे पर राज्य मंत्री ने हलियापुर पीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात ड्यूटी दे रहे चार चिकित्सकों समेत 128 लोगों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।
हलियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश पासी पहुंचे। उन्होंने कोरोना महामारी में बेहतर सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की।
सुरेश पासी ने कोरोना महामारी के बीच दिन रात ड्यूटी कर रहे बल्दीराय सीएचसी से जुड़े चार डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, दो पर्यवेक्षक, एआरओ और अमेठी जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सुल्तानपुर जिले के गांव की 90 आशा बहुओं व 29 आशा संगिनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से भेजे गए मास्क व सैनिटाइजर को स्वास्थ्य कर्मियों में वितरित किया इस दौरान राज्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर बल्दीराय के सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि हलियापुर अखंड प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे।