फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओवरटेक के दौरान डिवाइडर से टकराया मिनी ट्रक, चालक सुरक्षित

Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर टोल प्लाजा से करीब सात सौ मीटर दूर शुक्रवार देर रात आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान एक मिनी ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक अश्वनी शुक्ला बच गए।
विज्ञापन

मिनी ट्रक बलिया से लखनऊ जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मिनी ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें