फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अयोध्या डोगरा रेजीमेंट से सैन्य अफसर पहुंचे बलिदानी के गांव

Fri, 10 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से घायल मझना के राधे कृष्ण शुक्ल के पुत्र नायक अखिलेश शुक्ल की बुधवार को दिल्ली स्थित सेना अस्पताल में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को परिजन शव आने का इंतजार करते रहे। डोगरा रेजीमेंट अयोध्या से दो सेना के अफसर गांव पहुंचकर परिजनों से मिले।
विज्ञापन

अखिलेश करीब तीन साल पहले सेना के 33 वर्कशॉप ईएमई कोर में नायक के पद पर भर्ती हुए थे। बीती 28 मार्च को कुपवाड़ा में साथियों के साथ एक सर्च ऑपरेशन में उनको गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल अखिलेश का इलाज दिल्ली स्थित सेना के हॉस्पिटल में चल रहा था। अभी शव आने का इंतजार किया जा रहा है। देर शाम तक उनका शव घर नहीं पहुंचा था। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।
22 मार्च को अखिलेश आए थे घर
बलिदानी के चाचा हरी कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अखिलेश गत 22 मार्च को घर में आयोजित विवाह में शामिल होने घर आए थे। घटना के तीन दिन पूर्व ही वापस ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने बताया कि अभी घर में मां को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें