फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डंपर ने अधेड़ को रौंदा... दर्दनाक मौत; सुबह घर से टहलने निकले थे; मची चीख पुकार

Sun, 05 Jan 2025 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में डंपर ने अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह घर से टहलने निकले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पलहीपुर निवासी सतनाम (50) रविवार सुबह घर से टहलने निकले थे। उन्हें कुड़वार-हलियापुर मार्ग के पलहीपुर गांव के पास एक डंपर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण पैगापुर के पास सड़क जाम करने की तैयारी में हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। दुर्घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें