फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली व चित्रकला में हीरावती  मिश्रा बालिका विद्यालय अव्वल

Mon, 13 Feb 2017 09:58 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
वोटर जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में सोमवार को बालिकाओं की रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हीरावती मिश्रा बालिका विद्यालय की छात्राएं रंगोली व चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनीं। अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता व मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन व मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कस्बे में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पांच-पांच विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली में हीरावती मिश्रा बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हमीद मेमोरियल बालिका विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। अधिशाषी अधिकारी सेवाराम राजभर ने लोगों को आगामी 27 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें