फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल पाकर झूमे जिले के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जिले के 11 मेधावियों को गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। गोल्ड मेडल पाए मेधावियों ने इसे गौरवशाली क्षण बताया।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह में जिले के कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के नौ, गनपत सहाय पीजी कॉलेज व श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान की एक-एक मेधावी को स्वर्ण पदक मिला है।
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया है। राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने इसे यादगार लम्हा बताया।
विज्ञापन

केएनआई की बीएससी एजी की छात्रा शिवानी सिंह यादव, एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की सौम्या चित्रांशी, बीएएलएलबी (2019) के देवदीप मालवीय, बीएएलएलबी (2020) की श्वेता सिंह, एमएससी केमिस्ट्री के ध्रुव कुमार, एमएससी बॉयोलॉजी की यशंकिता मिश्रा, एमएससी पर्यावरण विज्ञान की गौरी प्रभा मिश्रा, एमएससी फूड एंड न्यूट्रीशन की स्नेहा श्रीवास्तव व एमएससी चाइल्ड डवलपमेंट की दीपाली को स्वर्ण पदक मिला है।
केएनआई के प्रबंधक विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह, डॉ. राकेश पांडेय, कुलानुशासक अनुराग पांडेय, शशि प्रकाश सिंह, अनिल सिंह ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज की छात्रा एकता सिंह को एमए सैन्य विज्ञान विषय में गोल्ड मेडल मिला है।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, प्राचार्य डॉ. जेएन मिश्रा, सैन्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, प्रबंध समिति सदस्य आशीष पांडेय, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने छात्रा को बधाई दी है। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान के एमए गृह विज्ञान की छात्रा नेहा सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। कॉलेज के प्रबंधक भोलानाथ सिंह, कुलानुशासक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर अतुल सिंह ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें