फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव निवासी अजय पांडेय ने शनिवार दोपहर अपने पौत्र के जन्मदिन पर गांव से बाहर बाग में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया था।
विज्ञापन

परिवारीजन पूजा स्थल पर मौजूद थे। अजय का छोटा बेटा देवव्रत (24) वहां से उठकर घर चला गया। हवन के दौरान पीपल के पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में अजय, उनकी पत्नी तथा पुत्र सिद्धार्थ घायल हो गए।
किसी तरह से ग्रामीणों ने मधुमक्खियों को भगाया। परिवारीजन जब घर पहुंचे तो देखा कि देवव्रत पांडेय का शव छत में लगे हुक के सहारे फंदे से लटक रहा था। पहले से ही परेशान परिवारीजनों ने यह नजारा देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें