फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिली साइकिल

Tue, 04 Aug 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। शिक्षकों को छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है जिससे छात्र के भीतर छिपी प्रतिभा का एहसास कराया जा सके। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को क्षेत्र पंचायत परिसर में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को साइकिल वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन


विदित हो कि मुख्यमंत्री ने बीते एक जुलाई को लखनऊ में अमर उजाला के कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया था। सम्मानित छात्र-छात्राओं को साइकिल भी दी जानी थी।

 मंगलवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की इंटरमीडिएट की छात्रा शिवानी पांडेय, प्रियम यादव, जान्हवी सिंह राजपूत, रोशनी सिंह, काजल सिंह, प्राची सिंह, सौम्या त्रिपाठी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले शांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र आदर्श शुक्ल को जिला विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह व डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने साइकिल वितरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, मोहित कुमार मिश्र, दिनेश कुमार सिंह व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें