फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसी भेजे गए जेल

Tue, 04 Aug 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नूरपुर तिहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसियों की पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की गई कांग्रेसियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन



कादीपुर  कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड की  सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों की पुलिस से  नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने   युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, प्रदेश  प्रवक्ता राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, तेजबहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी,  रीतेश सिंह रजवाड़ा, अंकित शुक्ल 20 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें