फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा का अपहरण करने वाला सभासद गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए शुक्रवार की दोपहर कोर्ट परिसर के बाहर से एक छात्रा का आरोपी सभासद ने अपहरण कर लिया। वह मां के साथ निकली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर भाग निकला। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। शनिवार को कोतवाली नगर में आरोपी सभासद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, देरशाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभासद को गिरफ्तार कर लिया है। 

लंभुआ के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उनकी पुत्री शहर के एक स्नातकोत्तर कॉलेज की छात्रा है। छात्रा को अगवा कर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में गत वर्ष 25 अक्तूबर को लंभुआ कोतवाली में नगर पंचायत के रामनगर के सभासद सचिन अग्रहरि, उनके भाई मुकेश अग्रहरि व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छात्रा की मां के आरोप के मुताबिक वह शुक्रवार की दोपहर करीब 02:30 बजे अपनी पुत्री के साथ मुकदमे में पेशी के लिए शहर आईं थीं। पेशी के बाद वह न्यायालय से बाहर निकलीं। तभी आरोपी सभासद सचिन बाइक से अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके पास पहुंचा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी जबरन उनकी पुत्री को बाइक से पयागीपुर के आगे एक स्थान पर ले गया। आरोपी ने पुत्री को शादी के प्रस्ताव का झांसा देकर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगा। पुत्री ने शादी करने से इन्कार किया तो आरोपी ने उनकी पुत्री पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुत्री को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पीड़िता की मां भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सभासद सचित अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें