फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आर्थिक मदद मिलने पर तीसरे दिन मजदूर का अंतिम संस्कार

Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के हमजाबाद में मृतक के परिजनों को समझाते पुलिस कर्मी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मोतिगरपुर। कोल्हुआमऊ के पास विद्युत लाइन शिफ्टिंग के दौरान शुक्रवार शाम खंभे से गिरकर घायल हुए हमजाबाद निवासी मजदूर रंग बहादुर (24) की मौत के तीसरे दिन रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। रविवार को कार्यदायी संस्था से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। शव को गांव में ही दफनाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रंग बहादुर अक्सर बिजली कर्मियों के साथ लाइन मरम्मत के काम में जाता था। कार्य के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रंग बहादुर की मौत के बाद कार्यदायी संस्था का ठेकेदार और विद्युुत निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी उन लोगों से मिलने नहीं पहुंचा। इसे देखते हुए शनिवार दोपहर बाद रंग बहादुर का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोग शव को लेकर दियरा चौराहा-बगिया गांव सड़क की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। उसी समय सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी पहुंचे गए। सीओ ने घरवालों व कार्यदायी संस्था के बीच वार्ता कराई। वार्ता में कार्यदायी संस्था से तीन लाख रुपये की सहायता देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दो लाख रुपये की धनराशि मृतक की पत्नी को दी गई। एक लाख रुपये उनके रिश्तेदार के खाते में ऑनलाइन भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें