फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण अभियान में पाए गए 746 कुपोषित बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण अभियान में चिन्हांकन के दौरान 746 बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। इसमें 230 सैम व 516 मैम बच्चे चिह्नित हुए हैं। यह श्रेणी बच्चों के वजन के हिसाब से बनाई गई है। इसके साथ ही 207 पोषण वाटिका का कार्य पूरा करने का दावा किया गया है। अभियान हो रही डाटा एंट्री में जिले को सूबे में 23वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने की। समीक्षा के दौरान कुड़वार की प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बाल विकास अधिकारियों को बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सभी परियोजना के कार्यों की एक-एक करके समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाना है।
बताया कि डाटा एंट्री में जिले को सूबे में 23वां स्थान मिला है। सीडीओ ने अभियान में रैंक बढ़ाने की हिदायत देते हुए सभी को पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कन्वर्जन कॉस्ट की समीक्षा की। किचन गार्डन में सभी पोषण वाली सब्जियों व सहजन की उपलब्धता पर जोर दिया। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक वन आनंदेश्वर, जिला विकास अधिकारी डीआर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें