फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें, लोग परेशान

Tue, 30 May 2017 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परेशान रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एआईओसीडी के आह्वान पर मंगलवार को दवा व्यापारियों ने अपनी दकानें बंद रखीं। दवा की दुकानें बंद होने से दूर-दराज से पहुंचे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को बैरंग लौटना पड़ा। दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है।       
विज्ञापन



एआईओसीडी ने पूरे देश में 30 मई को दवा की दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था। इसी क्रम में जिले के दवा व्यापार मंडल और सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ ने मंगलवार को जिले भर में सभी दवा की दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंचदास अग्रहरि ने कहा कि ई-पोर्टल नीति से देश में दवाओं का अभाव हो जाएगा। महामंत्री दिवाकर सिंह रघुवंश ने कहा कि प्रदेश में फार्मासिस्ट व ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण की समस्या का अविलंब निदान कराया जाए।

दूसरी तरफ सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के महासचिव गजनफर ने कहा कि दवा मूल्य नियंत्रण नीति में केमिस्टों का शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा।  इस मौके पर प्यारेलाल, प्रेमशंकर दूबे, संदीप कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार उपाध्याय, पवन कुमार पांडेय, संदीप कुमार श्रीवास्तव, राधेरमण मिश्र, सतीश सिंह, सुमित सिंह, संदीप गुप्ता, मुकेश मिश्र, अंजनी जायसवाल, मोहम्मद ताजिम, अशोक मिश्रा, चंद्रशेखर गर्ग, शारिक खान, मोहम्मद मुमताज, राजेश पांडेय, मोहम्मद कलीम, अजय बंसल, प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें