फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी समेत तीन को डेंगू

Fri, 30 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। अपर शोध अधिकारी समेत तीन लोग डेंगू की चपेट में आकर बीमार हैं। पीड़ित लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डेंगू से ग्रामीणों में दहशत है। सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पर तैनात अपर शोध अधिकारी आरएन पांडेय और आशा बहू सरिता श्रीवास्तव तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


 शुक्रवार को दोनों की सीएचसी पर जांच की गई तो डेंगू की पुष्टि हुई जबकि चांदा कस्बा की रहने वाली आरती पत्नी लाल बहादुर में भी डेंगू की पुष्टि होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन राय ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। लोगों को डेंगू से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें