फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हर्षिता को मिला सिल्वर मेडल

विज्ञापन
निशानेबाज हर्षिता साहू। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले शनिवार से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में क्षेत्र के श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर की कक्षा 10 की छात्रा हर्षिता ने राइफल शूटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में 400 अंकों में से 357 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें आईजी हरियाणा राकेश मित्तल ने सम्मानित किया। हर्षिता शहर के गभड़िया मोहल्ले की रहने वाली हैं। उनके पिता बृजमोहन साहू प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं। हर्षिता की सफलता पर श्याम कुमारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, कॉलेज की प्रधानाचार्य कविता सिंह, नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीना बानो समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें