रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज दियरा में प्रवेश परीक्षा देने आए बच्चे।
सुल्तानपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को 15 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा देकर निकले छात्र अभिनव ने बताया कि गणित के प्रश्नों ने काफी परेशान किया, हालांकि हिंदी के प्रश्न काफी सरल थे। छात्रा अंजू सिंह ने बताया कि गणित को छोड़ दें, तो बाकी सब्जेक्ट से आए प्रश्न सरल थे।
जिले स्तर पर आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में कुल 4,908 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 3504 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मोतिगरपुर के रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज दियरा व अन्य सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए चेतना सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जबकि इंटर कॉलेज दियरा के प्राचार्य विजय बहादुर परीक्षा केंद्र प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाचार्य डॉ. योगेश द्विवेदी व संजय कुमार ने भी केंद्र का निरीक्षण किया।