फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को भी उपलब्ध कराया जाएगा मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी से चल रही जंग में बचाव के लिए ग्रामीणों को भी मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। मंगलवार को डीएम ने गभड़िया के एक गेस्ट हाउस में करीब 94 ग्राम प्रधानों में मास्क वितरित किया। प्रधानों को इसका वितरण ग्रामीणों में करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में भी वितरण के लिए सैनिटाइजर व मास्क की खरीद चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन का फोकस शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों पर भी है। प्रशासन महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी मास्क उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। मंगलवार को शालीमार गेस्ट हाउस में तैयार मास्क को डीएम ने 94 ग्राम प्रधानों में पांच हजार मास्क वितरित किया।
मास्क का वितरण करते हुए डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि ग्राम प्रधान इसे ग्रामीणों को वितरित करते हुए उन्हें सतर्कता की जानकारी देंगे। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व स्वच्छता का भी निर्देश दिया। कहा कि ग्राम पंचायतों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने पप्पू रिजवान की ओर से किए जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। कहा कि जरूरी होने पर घरों से निकलते समय लोग मास्क का प्रयोग करें। बताया कि अभी तक जिला सुरक्षित है।
इसके अतिरिक्त कुछ ग्राम पंचायतों में पहले से ही ग्रामीणों में वितरण के लिए मास्क व सैनिटाइजर की खरीद चल रही है। कई ग्राम पंचायतों में सेक्रेटरियों व ग्राम प्रधानों की ओर से इसका वितरण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें