फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के 14 वें दिन ग्रामीण क्षेत्रों सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे भी सूने रहे लेकिन शहर में कुछ लोग बेवजह सड़कों पर तफरी करते नजर आए। ऐसे लोगों को न अपनी जान की फिक्र है न ही परिवार की। ये समाज और देश की चिंता से बेखबर हैं, या फिर जान-बूझकर उसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी व पुलिस लगातार सबसे से घरों में रहने की अनुनय-विनय कर रही है लेकिन ये सुधरने को तैयार नहीं। गनीमत यह है कि दुकानें पूरी तरह बंद होने की वजह से इनकी आवाजाही भीड़ की शक्ल नहीं अख्तियार कर पा रही है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का जायजा लेने निकले अधिकारियों ने कई लोगों को सचेत भी किया।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के 14वें दिन शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। लोगों की आवाजाही से शहर क्षेत्र में हलचल बनी रही। इसकी तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के लोग कहीं अधिक जागरूक दिखे। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई ग्राम पंचायतों में मार्गों पर बैरियर लगाकर अवरुद्घ कर दिया गया है। गांवों में बाहरियों की आवाजाही को ग्रामीणों ने बंद करते हुए पहरा लगा दिया है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में दुकानें बंद रहने से कहीं भीड़ नहीं लग सकी।
इस बीच निरीक्षण में निकले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रास्ते में बेवजह फर्राटा भरते मिले कुछ लोगों को सचेत किया। मेडिकल स्टोर समेत अन्य चिह्नित दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर लॉकडाउन का जायजा लेने निकले अधिकारियों ने लोगों को शासन के निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया। लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें