सुल्तानपुर। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस सोमवार को करीब एक घंटे लेट रही। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली तुलसी डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। लोकमान्य तिलक से अयोध्या जाने वाली तुलसी अप एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे लेट रही। प्रमुख ट्रेनों के विलंब होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से रवाना की गईं। (संवाद)