फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक सेवा समिति ने मनाया 36वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में शनिवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शहीद स्मारक सेवा समिति का 36वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंदों को साइकिल, सिलाई मशीन व ठेला रिक्शा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहीद स्मारक सेवा समिति के 36वें वार्षिकोत्सव पर शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में वक्ताओं ने शहीदों के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान रोजगार के सिलसिले में जरूरतमंदों को सिलाई मशीन, रिक्शा, ठेला गाड़ी आदि का वितरण किया गया। इससे पहले संस्था की ओर से 375 लोगों को कंबल का वितरण किया जा चुका है। शनिवार को 26 साइकिल, 27 सिलाई मशीन, आठ रिक्शा ट्रॉली, दो ठेला व एक ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें