फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे 107 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार को 107 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह के बाद अतिथियों ने वर-वधू को उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक वविाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नए जोड़ों को शादी का पोशाक देकर उनका विवाह धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक कराया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए जोड़ों का विवाह कराते हुए अग्नि के सात फेरे लगवाए। फेरे के बाद 107 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। विवाह के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह ने नए जोड़ों को सोने, चांदी का गहना, कपड़ा समेत घर गृहस्थी के सामान उपहार स्वरूप दिए।
विवाह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जहिलाधिकारी सी. इंदुमती, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक सूर्यभान सिंह, एडीएमई हर्षदेव पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, शिवकुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के दिनेश सिंह ने बताया कि नए जोड़ों के परिवारीजनों की मौजूदगी में उनकी विदाई कराई गई। इस मौके पर दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, कई जिला पंचायत सदस्य व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें