फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफरों की बहार के साथ धनतेरस-दिवाली पर सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना काल में व्यावसायिक दिक्कतों से जूझ रहे व्यापारियों को धनतेरस-दिवाली में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। तमाम लुभावने ऑफर के साथ धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजार सज गए हैं। मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने जरूरत के सामान के साथ ही त्योहार की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व दीपावली के त्योहार में अब चंद दिन ही बचे हैं। त्योहार के नजदीक आते ही तैयारियां तेज होती जा रही हैं। घर, दुकान व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का सिलसिला चल रहा है। व्यापारी व लोग त्योहार से पहले ही तैयारियों में जुट गए हैं।
बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। त्योहार को देखते हुए सामानों की खरीद के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। शहर हो या गांव सभी जगह दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार तैयार है। लोग खरीदारी करने निकलने लगे हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन रूप चौदस, तीसरे दिन महालक्ष्मी पूजा, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाईदूज के साथ उत्सव का समापन होगा।
दीपावली के त्योहार को खास बनाने के लिए लोग किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहते हैं। कोरोना की वजह से पिछले सात-आठ महीनों में व्यापारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। त्योहारी मौसम में कुछ भरपाई होने की उम्मीद है।
चाइनीज सामान के बहिष्कार की दिशा में लोगों ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस बार दीपावली में मेड इन इंडिया उत्पादों की मांग बढ़ रही है। लोगों को मिट्टी के दीये भा रहे हैं। इससे न सिर्फ चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचेगा, बल्कि लॉकडाउन में नौकरी खो चुके लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों को अब कुछ लाभ मिलेगा। जिले में लोग चाइनीज झालरों का बहिष्कार कर मिट्टी के बने दियों से अपने घरों को दीवाली पर रोशन करने की तैयारी में हैं। इस पहल से जिले के कुम्हार काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुम्हारों का कहना है कि इस बार उनकी दीपावली हर साल के मुताबिक अच्छी बीतेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के व्यवसाय में ऑनलाइन शॉपिंग ने काफी चोट पहुंचाई है। व्यापारियों ने अब ऑनलाइन से भी सस्ता सामान बेचने का ऑफर लांच किया है। साथ ही ईएमआई पर भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट दिए जा रहे हैं।
एलजी शोरूम के मालिक उमंग अग्रवाल ने बताया कि एलजी के प्रोडक्ट पर ऑकर्षक ऑफर एवं एक्सचेंज की सुविधा दी जा रही है। एक रुपये के डाउन पेमेंट पर बिना किसी ब्याज के ईएमआई पर सामान दिया जा रहा है। साथ ही हर खरीद पर निश्चित उपहार व कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
धनतेरस पर आभूषणों की बिक्री के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। तनिष्क शोरूम के मालिक वत्सल गुप्ता ने बताया कि डायमंड ज्वेलरी के मूल्य पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं सोने की ज्वेलरी की बनवाई के शुल्क पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। धनतेरस व दिवाली पर अलग-अलग आकर्षक डिजाइनों के आभूषण उपलब्ध हैं। सोने व चांदी के सिक्के भी बिकने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें