फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऑफरों के बीच बाजारों में बढ़ी रौनक

Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान के पास एक सराफा शोरूम में आभूषण की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अक्षय तृतीया के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सराफा, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। सोना-चांदी की खरीदारी के लिए लोग पहले से पहुंचने लगे हैं। बाइक, कार और घरेलू उपकरणों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। कथा प्रवाचक बृजेशाचार्य महाराज कहते हैं कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से अक्षय तृतीया पर सोना और नई वस्तुओं की खरीद शुभ मानी जाती है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष गोपालजी सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ग्राहक खरीदारी में दिलचस्पी दिखाते हैं।

सराफा कारोबारी ऋषभ अग्रहरि ने बताया कि सोने और चांदी के आभूषणों की अक्षय तृतीया पर खूब बिक्री होती है। सहालग और अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा लोग इलेक्ट्रॉनिक और वाहन शोरूम में जाकर अक्षय तृतीया के दिन सामान लेने की बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन


वाहनों की करवा रहे बुकिंग

अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए शुभ माना गया है। पिछले कई दिनों से शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। कई लोग अपने गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं। डिलीवरी अक्षय तृतीया पर ही लेंगे। -दीपक जैन, ऑटोमोबाइल कारोबारी।


बाजार में दिख रही तेजी
अक्षय तृतीया और लग्न शुरू होने के चलते बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुंच रहे हैं। बहुत से लोग सामान बुक कर रहे हैं। शादियों के घर में डिलिवरी उसी दिन देने के लिए कहा जा रहा है। -राजेंद्र अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें