फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आग से जली 40 बीघे गेहूं की फसल

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 दोस्तपुर के सरसवां गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
दोस्तपुर। सरसवां गांव स्थित एक खेत में मंगलवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 40 बीघे खेत में लगी गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्क्त से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने से सराय जासर निवासी किसान अजय श्रीवास्तव, भुल्लुर, विजय, राम लौट वर्मा, राकेशवर्मा, सभापति, चंदन, राम दौर, हरिकेश, अकबर अली, सिद्धू, देवतादीन की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने सूचना राजस्वकर्मियों को दी है।
विज्ञापन

वहीं, चांदा के कोथरा कला में मंगलवार शाम चार बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान शिवकुमार व मिथिलेश सिंह की दो-दो बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। वलीपुर के स्थानीय गांव निवासी लड्डन के खेत में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कादीपुर के सरैया कमौरा स्थित गेहूं के खेत में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से रामसरन, जगदीश, बड़ेलाल सहित अन्य किसानों की सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया।

तारों में शार्ट सर्किट से लगी आग
सुल्तानपुर। शहर के कुड़वार नाका के पास मंगलवार दोपहर बाद बिजली के खंभों से गुजरे तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, कोई नुकसान नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन


पराली में लगी आग, किसानों ने बुुझाया
विंदेश्वरीगंज। पारा स्थित गुरुदत्त शुक्ल के पुरवा में मंगलवार दोपहर किसान रमेश पांडेय व रामकुमार तिवारी के खेत में गेहूं की पराली में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें