फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार की कठपुतली रहे मनमोहन सिंह

Sat, 26 Nov 2016 11:32 PM IST
अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में परिवर्तन रैली में मुख्य अतिथि का स्वागत करते भाजपाई व मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गौरीगंज के रणंजय कॉलेज के मैदान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राहुल गांधी के परिवार की कठपुतली रहे।
विज्ञापन


इसके बाद भी अमेठी का विकास नहीं हो सका। कहा कि जो अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर सका वह देश का क्या विकास करेगा। वहीं, भाजपा एमएलसी व परिवर्तन यात्रा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने जगदीशपुर में शनिवार को  रैली को संबोधित करते हुए राहुल पर जमकर हमला बोला।

जगदीशपुर कस्बे में पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि आजकल युवराज को गुस्सा बहुत आता है। वे बात-बात पर बांह सिकोड़ते हैं। अमेेठी व रायबरेली में सड़कें इतनी खस्ताहाल हैं कि बाइक पर पीछे बैठे बीवी बच्चे गिर जाएं तो पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि जमीनों पर खुलेआम कब्जा किया जा रहा है। एके 47 से हत्याएं हो रही हैं। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद पहले वर्ष 280 व दूसरे वर्ष 290 योजनाएं लागू की गईं लेकिन सूबे में धरातल पर एक भी योजनाएं नहीं दिखाई दे रही हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने जगदीशुपर एवं गौरीगंज में भी राहुल पर हमला बोला। जगदीशपुर में कहा कि बिना जमीन के मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करके क्षेत्र की जनता को गुमराह किया गया। कहा राहुल जमीन उपलब्ध कराएं मेगा फूड पार्क हम दे देंगे।

गौरीगंज में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गांधी परिवार का कठपुतली बताया। कहा कि केंद्र में यूपीए की लगातार 10 वर्ष सरकार रहने के बाद भी अमेठी का विकास नहीं हो सका। ये लोग देश का विकास क्या करेंगे।

उन्होंने बसपा, सपा पर भी जमकर निशाना साधा। सभा को डुमरियागंज सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, बिहार के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, नकुल टंडन,  दयाशंकर यादव, ध्रुवलाल कौशल, डॉ. अनिल त्रिपाठी, प्रो. विश्वनाथ सिंह, धीरू तिवारी, आशीष शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, अजित कौशल, कालीबक्स सिंह, गिरीश शुक्ला, ओंकारनाथ सिंह, दीपचंद कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें